मौसम का बदला मिजाज, केदारनाथ सहित उच्च हिमालयी चोटियों में रिमझिम बारिश के साथ हुई बर्फबारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी सही साबित हुई। पहाड़ के उच्च हिमालय क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के साथ बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिल रहा है। आज केदारनाथ धाम, माणा, हर्षिल, पांडुकेश्वर जोशीमठ समेत तमाम इलाकों में 2 से लेकर 6 एमएम तक वर्षा दर्ज की गई। वहीं केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का नजारा भी देखने को मिला। मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में बर्फबारी से भले ही ठंड बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

गौरतलब है कि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 16 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को राज्य के जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शनिवार को भी केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को सुबह से धाम में मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती रही। दोपहर 12.30 बजे धाम में पारा 10 डिग्री दर्ज किया। लेकिन इसके बाद धाम में बादल घिरने लगे और एक बजे से यहां बारिश होने लगी, जो साढ़े चार बजे तक रही। इस दौरान दुग्ध गंगा, वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई। जिस कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। धाम में मौजूद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि शाम 6 बजे तापमान 2 डिग्री और सवा सात बजे 1 डिग्री पर पहुंच गया था। Uttarakhand Weather Update

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Change in weather patterns dehradun news snowfall along with drizzle in high Himalayan peaks including Kedarnath Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More