सीए की गिरफ़्तारी के विरोध मे चार्टर्ड अकाउंटेंटस ने जीएसटी विभाग को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता


हरियाणा। गुरग्राम मे हुई दो चार्टर्ड अकाउंटेंटस की गिरफ़्तारी के विरोध मे हल्द्वानी ब्रांच ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ने निदेशक सीजीएसटी देहरादून के माध्यम से एक ज्ञापन निदेशक सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन्डरेक्ट टैक्सेस एण्ड कस्टम (सीबीआईसी) को प्रेषित किया।  


ज्ञापन में 17 मई को गुरुग्राम मे हुई दो चार्टर्ड अकाउंटेंटस की गिरफ़्तारी के साथ ही 18 मई को गिरफ़्तारी का विरोध करने आए चार्टर्ड अकाउंटेंटस को गुरग्राम के जीएसटी विभाग द्वारा अपने परिसर मे बंदी बनाने और भवन से जाने वाले सभी मार्ग को अवरुद्ध कर देने पर विरोध प्रकट किया गया है। इस मामले को लेकर पूरे भारतवर्ष के चार्टर्ड अकाउंटेंटस मे भारी रोष व्याप्त है और आईसीएआई की हर ब्रांच, इस कृत्य की भर्त्सना के साथ जीएसटी के स्थानीय विभागों मे ज्ञापन देने का सिलसिला जारी है। चार्टर्ड अकाउंटेंटस संस्थान (आईसीएआई) वित्त क्षेत्र मे भारत मे ही नहीं दुनिया मे श्रेष्ठ पेशेवरों संस्थानों मे शुमार है, ऐसे मे किसी विभाग द्वारा इसके सदस्यों से इस तरह का कृत्य निंदनीय है। ये कृत्य भारत के संविधान के ‘आर्टिकल- 21’ के तरह भारत के नागरिकों के मूलभूत संवैधानिक अधिकारो का हनन भी है। 

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान हंगामा मामले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पुलिस हिरासत में

 
ज्ञापन देने वालों में सीआईआरसी की हल्द्वानी ब्रांच ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस के पदाधिकारी चेयरमेन सीए सारांश सुखेजा, वाइस चेयरमेन सीए अमन शाह, सचिव सीए अभिषेक बाटला, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सिंह और सिकासा चेयरमेन सीए दिग्विजय सिंह के साथ ही वरिष्ठ सीए विजय बंसल, सीए प्रशांत ककड़, सीए अरविन्द सक्सेना, सीए सरोज आनंद जोशी, सीए संजय गुप्ता, सीए पंकज कबड़ाल, सीए मोहित यादव, सीए विनीत शर्मा, सीए कमलेश जोशी, सीए रोहित नौला, सीए अंकित प्रताप सिंह, सीए सचिन सिंगला, सीए अनुभव अरोरा,  सीए लव मित्तल एवं सीए कृति माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More