शहीद सैनिक परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 5 गुना बढ़ोत्तरी पर मुख्यमंत्री का आभार कार्यक्रम का होगा आयोजन – चौहान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। शहीद सैनिक परिवारों की आर्थिक मदद 50 लाख करने पर भाजपा, मुख्यमंत्री धामी का आभार कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित करने जा रही है। 
 
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने से वीर सैनानी राज्य में उत्साह का माहौल हैं। इसी तरह शहीद परिजन को सरकारी नौकरी देने की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाने के बाद, प्रत्येक व्यक्ति सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का सम्मान करना चाहती है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ इस आभार कार्यक्रम को सभी जिलों में आयोजित करने जा रही है। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी (सेवानिवृत्त) के हवाले से उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक राहत राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया है। साथ ही और शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को 5 साल के भीतर नौकरी देने की घोषणा की है। पार्टी की जिला सैनिक प्रकोष्ठ इकाई  द्वारा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी उत्तराखंड के सम्मान समारोह आयोजित करने के साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिला संयोजक एवं सहसंयोजक के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सेवानिवृत कर्नल भंडारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 3 अगस्त को टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा, 4 अगस्त को देहरादून और नैनीताल, 5 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़, 6 अगस्त को चमोली और चम्पावत, 7 अगस्त को उत्तरकाशी और बागेश्वर, 8 अगस्त को ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार और 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister's gratitude program chief Minister's gratitude program will be organized on 5 times increase in financial assistance given to martyred soldiers' families - Chauhan dehradun news Financial assistance given to martyred soldiers' families State Media In-charge Manveer Singh Chauhan uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More
उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। यहां सोमवार (आज) लगभग 12:10 बजे बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने -सामने टक्कर हो गई है।   इस दौरान रामनगर की ओर जा रहे हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी ने तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन के बाद LIU इंस्पेक्टर निलंबित, खुफिया चूक का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में उसके माता-पिता के प्रदर्शन के बाद पौड़ी जिले में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कथित खुफिया चूक का आरोप है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 […]

Read More