खबर सच है संवाददाता
पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में उसके माता-पिता के प्रदर्शन के बाद पौड़ी जिले में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कथित खुफिया चूक का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली पहुंचकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके दिल्ली जाने और प्रदर्शन करने की जानकारी खुफिया विभाग को पहले से नहीं थी। इसे विभागीय स्तर पर चूक मानते हुए संबंधित एलआईयू इंस्पेक्टर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।




