उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद उत्तराखंड पुलिस ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया।
 
डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम देहरादून पहुंचे थे। लोकभवन आगमन पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोकभवन परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की।
 
शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड की पावन धरती और यहां की जनता को नमन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
 
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे चारधामों की पवित्र भूमि है। इसके साथ ही आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक धार्मिक स्थल भी यहां स्थित हैं।
 
डॉ. बिसेन ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में विश्वविख्यात है। देवभूमि वीरभूमि भी है, जहां के परिवारों के सदस्य देश की रक्षा के लिए अपना योगदान देते हैं। उन्होंने प्रदेश की मातृशक्ति को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यहां के युवा, किसान और समाज के सभी वर्ग मेहनती और मजबूत हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड विकास के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने बाबा केदारनाथ धाम परिसर से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि इस विजन को साकार करने के लिए प्रदेश के विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाना आवश्यक है।
 
उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहाकि राज्यपाल के रूप में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना और पद की गरिमा बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। इसके साथ ही राज्य सरकार और जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, रोजगार तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को राज्यपाल पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वह पहले भी संवैधानिक पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि डॉ. बिसेन के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास को और गति देने में राज्यपाल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण साबित होगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dehradun News: Dr. Dhal Singh Bisen has taken the oath as the new Governor of Uttarakhand; the Governor stated that serving 'Devbhoomi' (the Land of the Gods) is a privilege Devbhoomi News Dr. Dhal Singh Bisen Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad the new Governor of Uttarakhand took the oath of office. He remarked that serving 'Devbhoomi' (the Land of the Gods) is a privilege uttarakhand news उत्तराखंड के नए राज्यपाल उत्तराखण्ड न्यूज डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ देहरादून न्यूज राजयपाल ने कहा देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

More Stories

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    कालाढूंगी। यहां सोमवार (आज) लगभग 12:10 बजे बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने -सामने टक्कर हो गई है।   इस दौरान रामनगर की ओर जा रहे हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी ने तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन के बाद LIU इंस्पेक्टर निलंबित, खुफिया चूक का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में उसके माता-पिता के प्रदर्शन के बाद पौड़ी जिले में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कथित खुफिया चूक का आरोप है। यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में खूनी खेल : […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More