कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
कालाढूंगी। यहां सोमवार (आज) लगभग 12:10 बजे बर पुल के पास कोटाबाग रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने -सामने टक्कर हो गई है।
 
इस दौरान रामनगर की ओर जा रहे हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी ने तत्काल कोतवाली कालाढूंगी पुलिस टीम को मौके पर बुलाया। मौके पर ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल संख्या UK 04 AL 6023 (हीरो स्प्लेंडर) से कालाढूंगी से अपने गांव की ओर जा रहे मोहम्मद फैज पुत्र मोहम्मद तूफानी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, उम्र 21 वर्ष, की सामने से आ रही स्कूटी संख्या UK 04 AH 9354 (टीवीएस एनटॉर्क) से टक्कर हो गई।
 
दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद फैज के चेहरे एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), कालाढूंगी भेजा गया।
 
दुर्घटना में शामिल स्कूटी चालक मौके से चला गया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Devbhoomi News Head-on collision between a motorcycle and a scooter Hindi News Kaladhungi news Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad one person injured One person injured in a head-on collision between a motorcycle and a scooter in Kaladhungi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक व्यक्ति घायल कालाढूंगी न्यूज दुर्घटना न्यूज मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, बोले—देवभूमि की सेवा करना सौभाग्य

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने रविवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन के बाद LIU इंस्पेक्टर निलंबित, खुफिया चूक का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में उसके माता-पिता के प्रदर्शन के बाद पौड़ी जिले में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कथित खुफिया चूक का आरोप है। यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी के माता-पिता के दिल्ली […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More