कार और डंपर की भिड़ंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। यहां आज कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में दो वाहनों की भीषण भिंडत में एक डॉक्टर की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे 58 पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय अपनी कार से श्रीनगर अपने कार्यक्षेत्र में आ रहे थे। तभी उनकी कार और डंपर की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर नीरज के चेस्ट ओर ब्रेन में चोटें आई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सही तौर पर कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगोंं ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस दुखद हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Chief Medical Officer died in collision between car and dumper police took possession of the body and started investigation tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More