पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपनी माता के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं (कनालीछीना) पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव के प्राचीन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए विशेष कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने गांव में बिताए भावुक क्षणों को साझा करते हुए कहा कि अपनी जननी के साथ पैतृक क्षेत्र पहुंचना उनके लिए अत्यंत हृदयस्पर्शी अनुभव रहा। यह वही पुण्य भूमि है, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया, पहली बार स्कूल की दहलीज लांघी, और गांव के स्नेह, संस्कृति तथा समृद्ध परंपराओं की छांव में उनके व्यक्तित्व का निर्माण हुआ। अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रवास के दौरान उन्हें हर चेहरा अपना लगा, हर आंगन स्मृतियों से भरा हुआ था और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता हुआ महसूस हुआ। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि टुंडी-बारमौं उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान भी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘घर वापसी’ के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक गांव में अपने घरों को फिर से संवारना होगा।उन्होंने अपील की कि गांव से बाहर निवास कर रहे उत्तराखंड के हर व्यक्ति को अपने गांव के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि प्रवासी उत्तराखंड के गांव के उत्थान में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उनकी इस यात्रा से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]