अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड की पहली राज्य योग नीति का औपचारिक अनावरण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली/भराड़ीसैण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (आज) 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चमोली जिले के भराड़ीसैण में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 800 से अधिक प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और उत्तराखंड की पहली राज्य योग नीति का औपचारिक अनावरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, प्रसिद्ध योग गुरु भारत भूषण, और विभिन्न देशों से आए राजनयिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। योग दिवस कार्यक्रम को भव्य और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन विशेष रूप से भराड़ीसैण विधान भवन परिसर में किया गया। योग अभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और योग के प्रति उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन को भी बनाए रखने में सहायक है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

राज्य सरकार की नई योग नीति का उद्देश्य योग को शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सामुदायिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसके अंतर्गत योग शिक्षकों की नियुक्ति, योग प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने योग को नियमितजीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Chief Minister Pushkar Singh Dhami formally unveiled the first state yoga policy of Uttarakhand International Yoga Day International Yoga Day Chief Minister formally unveiled the first state yoga policy of Uttarakhand uttarakhand news अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्तराखंड की पहली राज्य योग नीति का औपचारिक अनावरण उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More