मुख्यमंत्री ने काठगोदाम में बस टर्मिनल शिलान्यास के साथ जिले को दी करोड़ो रूपये की सौगात

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल की छह विधानसभाओं में 8931.59 लाख के 86 कार्यों का लोकार्पण एवं 51021.50 लाख की 70 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय कसियालेख, नौकुचियताल, वर्धों जैसे दूरस्थ क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निमार्ण किया गया है, इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले प्रदेशवासियों को भी अब आसानी से आयुष चिकित्सा पद्धति का लाभ प्राप्त होगा। विधानसभा कालाढूंगी के रूपपुर, हरीपुर नायक, पीपल पोखरा, सोनगांव, विधानसभा लालकुआं के हैडागज्जर, बाजुनिया हल्दु, हल्दुचौर जयराम, विधानसभा रामनगर में मालधनचौड़ आदि क्षेत्रों में नलकूपों का निर्माण किया गया है, जिससे 458 हेक्टेयर में नई सींचन क्षमता का सृजन एवं 164 हेक्टेयर क्षेत्र में सींचन क्षमता का पुर्नसृजन किया जा रहा है। पेयजल के अंतर्गत 68 योजनाओं से लगभग 5654 परिवारों को पेयजल से लाभान्वित किया जा रहा है। गोला रोखड़ क्षेत्र में 2293.14 लाख रुपए की लागत से ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की जा रही है। इससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता को वहां प्रशिक्षण में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। काठगोदाम में 6728 लाख रुपए की लागत से बस टर्मिनल का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

लाल कुआं में 105 सिंचाई नलकूपों की स्थापना की जाएगी जिससे 630 हेक्टेयर क्षेत्र में सीजन से क्षमता का पुर्नसृजन होगा। नैनीताल शहर के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण एवं सौंदर्य करण हेतु 1956 लाख की योजनाएं का निर्माण किया जायेगा। मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत 1101.61 लाख रुपए से मां नैना देवी मंदिर का सौंदर्यकरण एवं सुधारीकरण कार्य किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मल्लारामगढ़- सुपी–लोदिया, हरटोला-सतपुली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण, रानीबाग–सौड़, मालधन–किलावली, कोशावाला-कालाढूंगी, अमगड़ी–पाटकोट, रानी कोटा–सौड़, रामनगर– बेतालघाट –विशाल कोट, गर्जिया–बेतालघाट– मुक्तेश्वर सहित विभिन्न मोटर मार्ग का सड़क सुरक्षा एवं सुधारीकरण कार्य, निमार्ण कार्य। भवाली बायपास पर शिप्रा नदी व हाथी डांगर कनिया नाले पर पुल के निर्माण का कार्य व सैनिटोरियम अल्मोड़ा मोटर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर डामरीकरण का कार्य किया। हल्द्वानी एवं लालकुआं में कुल 3285.46 लाख की लागत से दो सीवेज योजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे 9513 परिवारों को सीवरेज सुविधा प्राप्त होगी। सिंचाई विभाग के अंतर्गत मंशादेवी नहर, जस्सा गांजा नहर, चिल्किया नहर, बेलगढ़ नहर, कालाढूंगी नहर सहित कोटा बाग एक कोश्या कोटली में नहरों के पुनरोद्धार एवम सुधारीकरण हेतु 2039.7.2 रुपए की 09योजनाओं का निर्माण किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister gave a gift of crores of rupees to the district with the foundation stone of the bus terminal in Kathgodam CM pushkar Dhami Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More