मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों के मामले को धामी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने का निर्णय लिया है। इस नियमावली को तैयार करने में विशेषज्ञों की समिति गठित की जाएगी।

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शासन के उच्च अधिकारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ सड़क हादसों को लेकर चर्चा की। साथ ही इन हादसों पर किस तरह लगाम लगाई जाए, उस भी मंथन किया गया। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट चलाये जाएं। इसके संचालन के लिए निविदा और अन्य सभी औपचारिकताओ को जल्द पूरी की जाए। सड़क दुर्घटनाओं की बेहतर रोकथाम के लिए सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित कर उनके साथ बैठक करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ना एक चिंता का विषय है, जिस पर बेहतर रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही सीएम ने सख्त निर्देश दिये हैं कि शराब की दुकानें/बार के लिए तय निर्धारित समय तक ही खुलें। इसकी लगातार निगरानी की जाए। रात के दौरान एल्कोमीटर के साथ जांच और ओवर स्पीड के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओ को मुकम्मल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami gave instructions CM gave instructions to prepare road accident safety manual dehradun news road accident safety manual uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More