रानीखेत महाविद्यालय में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की गई मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की पहली छः माह की किश्त 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदत्त मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की पहली छः माह (जुलाई-2024 से दिसंबर 2024)की किश्त डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की गई। जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 109 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। 
 
इसमें स्नातक स्तर के प्रथम,तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में अध्ययनरत विभिन्न विभागों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त लाभार्थियों को क्रमशः 3000, 2000,1500 रुपया प्रतिमाह छात्रवृत्ति व स्नातकोत्तर स्तर के तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत विभिन्न विभागों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को क्रमशः 5000, 3000, 2000 रुपया छात्रवृत्ति प्रदान की गई। स्नातक स्तर पर सत्र 2023-24 में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को क्रमशः 35000, 25000, 20000 की एकमुश्त छात्रवृत्ति वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर इसी सत्र में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता छात्र छात्राओं को एकमुश्त छात्रवृत्ति 60000, 35000, 25000 दी गयी। इस योजना हेतु उत्तराखंड शासन द्वारा 3409500 ( चौतीस लाख नौ हजार पांच सौ) का बजट आवंटित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुष्पेश पाण्डे द्वारा लाभार्थियों को बधाई देने ke साथ ही मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड शासन का आभार व धन्यवाद किया गया। प्राचार्य ने कहा कि यह योजना छात्र छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरक का कार्य करेगी व अन्य छात्र छात्राओं को भी प्रेरणा प्रदान करेगी। इस योजना की नोडल अधिकारी डॉ नमिता मिश्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुसार ही लगभग सभी लाभार्थियों को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा चुका है। इस समिति के सदस्य डॉ सुमिता गड़कोटी, डॉ हेमलता भट्ट, डॉ दीपाली कनवाल, डॉ कोमल गुप्ता, डॉ किरन पंत, डॉ प्रतीक शर्मा द्वारा पूर्ण मनोयोग से इस कार्य का सफलतापूर्वक संपादन किया गया। साथ ही इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए छात्रवृत्ति समिति द्वारा महाविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया। वित्तीय कार्य हेतु नरेन्द्र सिंह बिष्ट, शंकर कुवारबी एवं राजीव सिंह ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान प्रोo पी.एन. तिवारी, डॉ महिराज मेहरा एवं विजयपाल उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ranikhet College ranikhet news The first six-month installment of the Chief Minister's Higher Education Promotion Scholarship was transferred to the account of the beneficiaries through DBT The first six-month installment of the Chief Minister's Higher Education Promotion Scholarship was transferred to the account of the beneficiaries through DBT in Ranikhet College uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More