मुख्यमंत्री ने की बेतालघाट के लिए की करोडो की घोषणाएं  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल पहुचे। धामी की जन आर्शीवाद रैली तल्लीताल से माल रोड होते हुए पंत पार्क कार्यक्रम स्थल पहुॅचने पर सर्वप्रथम भारत रत्न पडित गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओं-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत एवरेस्ट विजेता शीतल राज की टीम को फ्लैग ऑफ कर राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर आदि कैलाश के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/08/congressmen-grow-mango-and-jamun-saplings-on-bad-broken-roads-2/

पंत पार्क में श्री धामी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नैनीताल आगमन पर उन्हें अपार जनसमूह देखकर बेहद प्रसन्नता हो रही है क्योंकि प्रदेश में बडी तेजी से विकास हो रहा है। इस दौरान सीएम ने जनता की सुनवाई के लिए तहसील दिवस व अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठक कर समस्यायें सुनने के निर्देश दिये। उन्होेने कहा कि कोरोना काल के चलते सरकारी सेवा में अधिकतम आयु पर करने वाले युवकों को एक साल बढाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐसे युवा जो संघ लोक सेवा आयोग एंव सीडीएस , एनडीए की परीक्षा में प्री परीक्षा पास करते है उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जायेगी। कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे पर्यटन एंव अन्य व्यवसायों से जुडे लोगो के लिए 200 करोड कर राहत पैकेज के रूप में जारी की गयी है। आजीविका क्षेत्र से जुडे स्वंय सहायता समूहों, महिला मंगल दलों समेत कलस्टर के आधार पर आजीविका चलाने वालों के लिए 119 कारोड का पैकेज तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले के लिए 205 करोड प्रोत्साहन पैकेज जारी किया गया है। कोविड से अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों के भरण-पोषण वात्सल्य योजना के अन्तर्गत किया लाभाविंत किया जायेगा। उन्होने कहा कि खेलों में राष्ट्रीय एंव अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडियों को प्रोत्साहन करने के लिए नई खेल नीति बनायी गयी है। उन्होने कहा कि रायपुर में स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय में रूप में विकसित किया जायेगा तथा उधम सिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जायेगी। कक्षा 9 से 12 तक बच्चों के साथ ही डिग्री कॉलेज के 1 लाख छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये जायेगे। सभी विद्यालयों में छात्राओ के अलग से शौचालय बनाये जायेगे। प्रदेश में 8 नये महाविद्यालय खोले जा रहे है तथा 7 महाविद्यालयों का स्नातकोत्तर में उच्ची कृत्र किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधायें और बेहतर करने हेतु हरिद्वार, उधमसिंह नगर व पिथौरागढ में मेडिकल कॉलेज बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। एक-एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। दिसम्बर तक प्रदेश में पूर्ण कोविड वैक्सीनेसन किया जायेगा। कोरोना काल में पुलिस, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10-10 हजार का प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में जहां जांच सुविधा उपलब्ध है वहां 207 प्रकार की निःशुल्क जांचे की जायेगी। सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आवासीय छात्रावास निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि 6 हजार गांव को कनैक्टविटी से जोडने का शीघ्र शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

सीएम धामी ने भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में किये जा रहे विकास कार्यो के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले 10 वर्ष में प्रदेश को भारत का उत्कृष्ट राज्य बनाने के साथ नैनीताल में आवास बनाये जाने की गाडलाईन पर विवार किया जायेगा, बलिया नाले का स्थाई ट्रीटमेन्ट योजना बनायी जायेगी। कार्यक्रम में कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक सम्मानित किये गये साथ ही उद्योग विभाग द्वाार उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु बैंक ऋण चैक वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More