मुख्यमंत्री ने किया एचएमटी फैक्ट्री का दौरा, कही मास्टरप्लान के तहत विकासित करने की बात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी फैक्ट्री का दौरा कर एक मास्टरप्लान के तहत इसका विकास करने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जाएगा तांकि यहां का सर्वोपरि विकास हो।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.87) पर रानीबाग में बनी एचएमटी फैक्ट्री अपनी बदहाली के चलते बन्द हो गई थी। पिछले दिनों केंद्र सरकार के उद्योग मंत्रालय ने 45.33 एकड़ भूमि में बनी इस फैक्टरी को राज्य सरकार को सौंप दिया था। तभी से इस फैक्ट्री के सदुपयोग को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थी। हल्द्वानी दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने (मंगलवार) आज फैक्ट्री का निरीक्षण किया और आयुक्त, जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ इसकी संभावनाओं पर चर्चा की। सवेरे 8:30 बजे मुख्यमंत्री गौलापार के ट्रांजिट से सीधे रानीबाग स्थित बन्द पड़ी एचएमटी फैक्ट्री पहुंचे। फैक्ट्री के बंद दरवाजे खुलवाकर मुख्यमंत्री को फैक्ट्री भवन के अंदर का हिस्सा दिखाया गया। इसके बाद फैक्ट्री से साथ मिली खाली जमीन को भी देखा गया। केंद्रीय उद्योग मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर एचएमटी फैक्ट्री की 45.33 एकड़ भूमि को 72 करोड़ 2 लाख और 10 हजार रुपये के रिजर्व प्राइज पर हस्तांतरित करने का आदेश सौंपा था। इस भूमि को हाई कोर्ट स्थापित करने, सिडकुल बनाने, पार्किंग बनाने आदि के लिए इस्तेमाल में लाने की चर्चा हो रही थी। आज मुख्यमंत्री के दौरे के बाद इस क्षेत्र को मास्टरप्लान के तहत सबसे बेहतरीन कार्यों के लिए उपयोग करने के मुख्यमंत्री के बयान के बाद क्षेत्रवासियों की उम्मीदें जाग गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister visited HMT factory CM news Haldwani news HMT Ranibagh talked about developing it under masterplan Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More