हल्द्वानी। हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अनाधिकृत तरीके से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान उनके साथ ड्रग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया उनको शिकायत मिली थी, कि इंदिरा नगर, गोपाल मंदिर लाइन नंबर 17, 8 और उसके आसपास के क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर कई सारी कमियां है। जिनको लेकर आज यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल दो मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसल किया जा रहे हैं, वहीं सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा छापेमारी की कार्रवाई लगातार की जा रही है और कई मेडिकल स्टोर की चेकिंग भी हो रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]