हल्द्वानी। प्रशासन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय में छापेमारी की।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व मेंहुई इस अचानक छापेमारी कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा दफ्तर में नशे की हालत में पाए गए। प्रशासन को पहले ही उनके शराब पीकर कार्यालय आने की शिकायत मिली थी, जिसकी पुष्टि के लिए यह कार्रवाई की गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दीपक बोरा को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया, ताकि नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। इस सख्त कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई।
कार्यवाही केदौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]