सीएम धामी ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ विकास योजनाओं को भी दी स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सार्वजनिक निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने 5वें केंद्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत करने की स्वीकृति दी है। वहीं, 6वें केंद्रीय वेतनमान में वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं को भी वित्तीय मंजूरी दी है। पिथौरागढ़ जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 417.72 लाख रुपये तथा उपकारागार रुड़की में भवन निर्माण के लिए 251.49 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

इसके अलावा, धारचूला (पिथौरागढ़) के रालम क्षेत्र के किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए 95.49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 60 प्रतिशत यानी 57.294 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 81.50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें हनुमान मंदिर मेला स्थल लधौली, ऐड़ी मेला स्थल कालूखाण और फुटलिंग कालूखाण के सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। पहली किश्त के रूप में 48.90 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: also approved the development schemes उत्तराखण्ड न्यूज CM dhami CM Dhami increased the dearness allowance of the employees and also approved the development schemes dehradun news increased the dearness allowance of the employees uttarakhand news कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता देहरादून न्यूज विकास योजनाओं को भी दी स्वीकृति सीएम धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More