प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर हुए सीएम धामी, कहा चिन्हित कर सूची बनाने के साथ दी जायेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि जो अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी सूची बनाई जाएगी। खासतौर पर अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई से बचने वालों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि ऐसे अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पर्व के दौरान मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए:

  • सरकारी एवं निजी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  • विभिन्न अपराधों में शामिल वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
  • ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए सभी संबंधित विभाग लगातार अभियान चलाएं।
  • राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नियमित सघन चेकिंग की जाए।
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधियों की सूची तैयार कर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में यातायात प्रबंधन को भी सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी को आदेश दिया कि ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही, पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी नए प्रयास करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, बार्बर, प्लंबर जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के कौशल विकास और प्रशिक्षण की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस प्रमुख दीपम सेठ, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और गृह सचिव शैलेश बगौली भी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administrative negligence CM Dhami became serious CM Dhami became serious on administrative negligence compulsory retirement will be given dehradun news instructions for marking the list said that after marking the list uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More