सीएम धामी ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा कार्य में लापरवाही पर सम्बन्धित के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस गौलापार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को ससमय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिले में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई अवस्थापना, नहर, वन, जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविरों एवं राष्ट्रीय राजमार्गाे के कार्यों की गहनता से समीक्षा एवं जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर योजना बनाए, जिससे जनपद की आवश्यकता के अनुरूप विकास को गति मिलेगी के निर्देश के साथ ही आयुक्त कुमाऊँ मण्डल को निर्देश दिये है कि आबादी क्षेत्र एवं सड़क मार्गाे पर जो भी सूखे पेड़ है एवं जिनसे जनमाल एवं जनहानि की सम्भावना है उन्हें तत्काल सम्बन्धित डीएफओ से वार्ता कर कटान हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके साथ ही कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलाधिकारी से समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में जिन स्थानों पर वर्षाकाल में जलभराव की समस्या रहती है उन स्थानों को चिन्हित करते हुये तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा अधिकारियों को जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायतें व समस्यायें के निस्तारण के लिए समय निर्धारित करना सुनिश्चित करने के साथ ही शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर निजी रुचि लेकर फॉलो अप किया जाए। दूरस्थ क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का निस्तारण ससमय हो सके, इसके लिए ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्य शिविर एवं जनता दरबार लगाने के निर्देश दिये। समस्त कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुँचे व आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक व्यवस्था से उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

इस अवसर पर मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक वंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, एसपी क्राइम एवं यातायात डॉ जगदीश चंद्र, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, डीएफओ टीआर बीजू लाल, संदीप, अभिलाषा सिंह, चन्द्र शेखर जोशी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर पी सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, विजय बिष्ट, डॉअनिल कपूर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM mitting in haldwani Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More