सीएम धामी ने किया ‘नभ नेत्र’ का उद्घाटन, संवेदनशील आपदा संभावित क्षेत्रों की 3डी मैपिंग के लिए होगा कारगर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नभ नेत्र’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, किसी भी आपदा की स्थिति में ड्रोन तकनीक पर आधारित यह मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन आपदा संबंधी डाटा जुटाने में कारगर साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नभनेत्र की सराहना की और साथ ही डीएआरसी की टीम को प्रमाणपत्र भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित


आई.टी.डी.ए निदेशक अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा आने या आपात स्थिति बनने के समय डेटा जुटाने, प्रोसेस करने और स्थिति पर निगरानी रखने जैसी चुनौतियां रहती हैं। अब इन तमाम मोर्चों के लिए ड्रोन तकनीक की मदद बड़े पैमाने पर ली जा सकेगी । इसके लिए ड्रोन एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर ने मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन विकसित किया है जिसका उद्देश्य आपदा या आपातकालीन स्थिति के दौरान ड्रोन का उपयोग करने एवं ड्रोन के माध्यम से डेटा एकत्रित करने में किया जायेगा। इसके साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से आपदा पूर्व एवं आपदा पश्चात मानचित्र तैयार किया जाएगा। यह स्टेशन पूरी तरह एक वाहन पर स्थापित किया गया है। इस ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन को डेटा प्रोसेसिंग के लिए हाई स्पीड वर्कस्टेशन, बैंडविड्थ एग्रीगेशन और बिना नेटवर्क ज़ोन वाले क्षेत्रों के लिए वी-सैट से युक्त किया गया है। इस वाहन का उपयोग उत्तराखंड सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन और सभी संवेदनशील आपदा संभावित क्षेत्रों की 3डी मैपिंग के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर आईटीडीए से नवनीत शौनक, शयान अली, सुश्री हिमांशी राणा, सुश्री याशिका पाण्डे, सुश्री शिखा पाण्डे, श्री शशांक मुटनेजा, विपिन कुमार, श्री दीपांकर बिष्ट आदि उपस्थित थे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More