राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने को सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 

दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा में सुधार के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात में राज्य को विमानन क्षेत्र में लगातार मिल रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खास तौर पर हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पहल ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की सराहना की। उनका कहना था कि इस पहल से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि मानसून के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना है। ये सेवाएं विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हुए इन सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सके। उन्होंने गौचर (चमोली) और चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के संचालन के लिए विकसित करने का भी अनुरोध किया। उनका मानना है कि इससे चारधाम यात्रा सुगम होगी और पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर रात्रि में भी हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया, जिससे अधिक से अधिक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके अलावा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर भी चर्चा की और बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा जल्द से जल्द शुरू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह सेवा पर्यटन के साथ-साथ सामरिक और मानवीय दृष्टिकोण से भी बेहद फायदेमंद साबित होगी। मुलाकात में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री धामी को सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami met the Union Civil Aviation Minister CM Dhami met the Union Civil Aviation Minister to expand air services and promote tourism in the state CM pushkar singh dhami delhi news expansion of air services in the state plan to promote tourism दिल्ली न्यूज पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार सीएम धामी की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More