चम्पावत पहुंचे सीएम धामी, ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चम्पावत पहुंचे। यहां उन्होंने गोरल चौड़ मैदान के समीप स्थित आडिटोरियम में ‘संपर्क फाउंडेशन’ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज चम्पावत में आयोजित संपर्क फाउंडेशन द्वारा स्थापित ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम में आए हुए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि मैं फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र के नए आयाम को हासिल करता रहेगा। मैं आज अभिभूत हूं कि इस कार्यक्रम के शुरू होने से चम्पावत विकास के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 137 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। जिनमें बच्चे खेल-खेल में ज्ञान को हासिल कर पाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार के माध्यम से छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि विज्ञान और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर हम कम ऊर्जा के साथ अधिक काम कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके नेतृत्व में भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिली। पहले बड़े कार्यक्रम कुछ ही जगह पर होते थे लेकिन, आज वो कार्यक्रम छोटे- छोटे स्थानों पर भी हो रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य को भी तीन बैठकों की मेजबानी मिली है। इससे पहले चम्पावत पहुंचने पर हैलीपेड में भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम धामी का स्वागत किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news CM Dhami reached Champawat inaugurated 'Smart School-Smart Block' program Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More