पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुंचे सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को प्रधानमंत्री की चार दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस  संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  17 दिन बाद पुनः हरकी पैड़ी पर अवतरित हुई गंगाजी, श्रद्धालुओं ने जमकर लगाई डुबकी 

भाजपा ने रैली में भीड़ के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मिशन-2022 के लिए जुटी बीजेपी ने इसके लिए पार्टी ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। महामंत्री कुलदीप कुमार को दून महानगर और जिला, राजेंद्र भंडारी को हरिद्वार और टिहरी जबकि सुरेश भट्ट को गढ़वाल के अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संबंधित जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में सामंजस्य बनाने के लिए भी समन्वयक भी बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

पूर्व दर्जाधारी अनिल गोयल को टिहरी, देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पुष्कर काला को दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि  भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि रैली में सवा लाख से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए तीन दिसंबर तक गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी, ताकि पीएम मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। साथ ही भाजपा ने संगठनात्मक जिले महानगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी को भीड़ लाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है। सबसे ज्यादा 50 हजार की भीड़ महानगर संगठन को दी गई है, जबकि देहरादून जिले को 40 हजार, हरिद्वार को 30 हजार और टिहरी जिले को 10 हजार भीड़ का लक्ष्य दिया है। गढ़वाल के अन्य जिलों को पांच हजार की जिम्मेदारी दी गई है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की रात आतिशबाज़ी की चिंगारी से […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  बरातियों की स्कार्पियो कार गहरी खाई में गिरने से तीन […]

Read More