रेरा पर सीएम ने सुनी किसान संघर्ष समिति की बात,निष्कर्ष पर निकाला समाधान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रेरा एवं विकास प्राधिकरण के खिलाफ पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे युवा किसान संघर्ष समिति कि आज मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने देहरादून में मुलाकात की, जिसमें मुख्य रूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, परीक्षित मिश्रा समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

मुख्यमंत्री ने इस पूरे महत्वपूर्ण विषय पर एक कमेटी गठित की है, जो कि अपनी रिपोर्ट 6 महीने के अंदर भेजेगा, जिसमें युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। वही पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर जो भी कार्यवाही की गई है, उसको समाप्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की भांति अब किसान अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM listened to Kisan Sangharsh Samiti on RERA concluded solution dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More