लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार दो लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी और कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गत देर रात्रि मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लालकुआं से आ रही कार और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गए। इस बीच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और कार चालक की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों ही लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अल्मोड़ा जिले के तलवाड़ बाड़ी के रहने वाले थे, जो मोटाहल्दू में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। पुलिस के अनुसार मृतकों का नाम दीवान सिंह बिष्ट (उम्र 30 वर्ष) और अभय बिष्ट (उम्र 21 वर्ष) है। पुलिस अब दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच गए हैं। कार चालक का नाम रूपचंद श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो हल्द्वानी के गौजा जाली का रहने वाला है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। दीवान सिंह बिष्ट दो बच्चों का पिता था।   

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news two people died Two people riding a scooter died in a collision between a car and a scooter on Lalkuan-Haldwani National Highway Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More