बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर किया घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों पर आरोपियों ने चाकू से हमला बोल दिया।हमले में सभी घायल हो गए। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर जहां पत्नी नजाकत अली मलिक का बगीचा में रहती हैं। उनका बड़ा बेटा फिरासत इंद्रानगर में अपने परिवार के साथ रहता है। फिरासत 17 मई को हज करने जा रहा है। फिरासत के तीन छोटे भाई रिफायरत, मोनिस और दानिश जो गुजरात में काम करते हैं, अपने भाई से मिलने के लिए कल ही हल्द्वानी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अमीर जहां, उनका पति नजाकत अली और रिफायरत, मोनिस व दानिश घर से फिरासत से मिलने के लिए उसके घर जा रहे थे। रास्ते में ही अमीर जहां का भांजा शखावत व उसके पिता अंजार हुसैन ने अमीरजहां पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अमीर जहां के पेट में जा लगा। अपनी मां को बचाने के लिए तीनों बेटों पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजाकत अली का कहना है कि शखावत की दुकान भी उनके बड़े बेटे के दुकान के बराबर है। फिरासत के पास काम ज्यादा होने के कारण शखावत से रंजिश रखता है। बताया कि पिछले साल भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसका बाद में समझौता हो गया था। परिजनों की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं अब पुलिस जांच में जुटी गई है ‌।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news five people of the same family were attacked and injured by the accused Haldwani news In Banbhulpura police station area five people of the same family were attacked and injured by the accused with a knife Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More