आयुक्त कुमांऊ ने प्राधिकरण क्षेत्र के अन्तर्गत अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यो पर नियमानुसार सील करने, चालान व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


रामगढ़। कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रान्तर्गत रामगढ़, मुक्तेश्वर व शीतलाखेत में निर्मित व निर्माणाधीन लगभग 30 कार्यों का निरीक्षण किया गया जिसमें से मौके पर पाया गया कि 10 संरचनाओं पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इन 10 संरचनाओं के नक्शे को प्राधिकरण से पारित नहीं कराया गया था जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने अवैध रूप से बन रहे निर्माण कार्यों पर नियमानुसार सील करने, चालान व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अमल में लाये जाने के निर्देश सचिव, जिला विकास प्राधिकरण को दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

आयुक्त ने निर्देश दिए कि इन 10 संरचनाओं के अतिरिक्त भी जिस किसी व्यक्ति द्वारा नियम विरुद्ध प्राधिकरण के अंतर्गत बिना नक्शे पारित किए व अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है, संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि बाहरी लोगों के द्वारा जो भूमि का क्रय किया उनमे अनुमति ली जा रही है या नहीं। इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश किये की जिस भी व्यक्ति या समूह द्वारा पहाड़ कटान का कार्य किया जा रहा है उनसे रॉयल्टी जमा कराई जाय। साथ ही बिना अनुमति के सड़क कटान कर रहे सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय,  तहसीलदार नवाजिश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More