विभिन्न मांगो को लेकर उत्तराखण्ड लेखपाल संघ शाखा नैनीताल का पूर्ण कार्यबहिष्कार जारी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। पर्याप्त मानव/तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण उत्तराखण्ड लेखपाल संघ की शाखा नैनीताल के बैनर तले राजस्व उप निरीक्षकों का 03 दिन का पूर्ण कार्यबहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहा।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वाहन पर उत्तराखण्ड लेखपाल संघकी शाखा नैनीताल के बैनर तले खतौनी मे प्रत्येक खातेदार का अंश निर्धारण किये जाने हेतु राजस्व उप निरीक्षकों को पर्याप्त मानव/तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण उत्तराखण्ड की सभी मैदानी तहसीलों की भांति दिनांक 27.05.2025 से 29.05.2025 तक 03 दिन के पूर्ण कार्यबहिष्कार के तहत आज दूसरे दिन भी तहसील परिसर हल्द्वानी में जनपद नैनीताल की मैदानी तहसील हल्द्वानी, कालाढूंगी रामनगर एवं लालकुआँ के सभी राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक एकत्रित हुए। 
 
इस दौरान लेखपाल संघ ने निम्नवत् प्रमुख मांगे की है-
1. अंश निर्धारण के कार्य हेतु वांछित साक्ष्य उपलब्ध कराने का दायित्व खातेदार का हो।
2. अंश निर्धारण हेतु पर्याप्त समय दिया जाय।
3. अंश निर्धारण के कार्य हेतु लैपटाप एवं इंटरनेट उपलब्ध कराया जाय।
4. ऐसे खाते जिनमें अत्यधिक खरीद-फरोख्त हुयी है तथा जिनमें अंश निकाला जाना संभव न हो उनमें खातेदारों को नोटिस दिये जाने का प्रावधान हो तथा अनजाने में होने वाली त्रुटि से राजस्व उपनिरीक्षकों को संरक्षण दिया जाय।
 
उक्त कार्यबहिष्कार उत्तराखण्ड लेखपाल संघ की शाखा नैनीताल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा एवं जिला मंत्री आशुतोष चन्द्र के निर्देशन में किया गया। कार्यबहिष्कार के दौरान प्रदर्शन करने वालो में मनोज रावत, अरूण, संजय, डी०एस०पंचपाल, सुनीता, दीक्षा मेहता, रंजना आर्या, लक्ष्मीनारायण यादव, दीपक नेगी, गोविन्द अधिकारी, राहुल आर्या तथा राजस्व निरीक्षक फैजान खान, मनोज कुमार के साथ ही जनपद के समस्त राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे ।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Complete work boycott continues over various demands Complete work boycott of Uttarakhand Lekhpal Sangh branch Nainital continues over various demands Haldwani news Uttarakhand Lekhpal Sangh branch Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड लेखपाल संघ शाखा नैनीताल पूर्ण कार्यबहिष्कार जारी विभिन्न मांगो को लेकर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More