कामरेड मान सिंह पाल को उनके सातवें स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि देकर किया याद  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


लालकुंआ। भाकपा (माले) द्वारा क्षेत्र के जनसंघर्षों के अगुवा नेता व पार्टी के पूर्व राज्य कमेटी सदस्य कामरेड मान सिंह पाल के सातवें स्मृति दिवस पर पार्टी कार्यालय बिंदुखत्ता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कामरेड मान सिंह पाल की बिंदुखत्ता के ऐतिहासिक भूमि संघर्ष में भूमिका व उसके बाद बिंदुखत्ता व अन्य क्षेत्रों की मेहनतकश जनता के विभिन्न आंदोलनों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड मान सिंह पाल को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई।

भाकपा (माले) के राज्य सचिव कामरेड राजा बहुगुणा ने कामरेड मान सिंह पाल को याद करते हुए कहा कि, कामरेड मान सिंह पाल सदैव शोषित पीड़ित वर्ग के पक्ष में पूरी दृढ़ता के साथ खड़े रहे। सत्ता की अवसरवादी राजनीति के विरुद्ध उन्होंने हमेशा क्रांतिकारी संघर्षों की राजनीति के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। इसीलिए वे हमेशा जनता की आवाज बने रहे। उनकी सबसे बड़ी खूबी निरंतर जनता से व्यापक संवाद कायम करना और जनता की गोलबंदी करने की उनकी अदभुत क्षमता थी। इसलिए उनको सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके क्रांतिकारी संघर्ष के रास्ते को और बुलंद करते हुए जनता के बुनियादी सवालों पर लड़ाई को और तेज़ किया जाय। उन्होंने कहा कि, आज जब मोदी सरकार की अम्बानी-अडानी के पक्ष में बनाई गई कॉर्पोरेट नीतियों ने देश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है और बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, काला धन के सवाल से लोगों का ध्यान हटाने के लिए मीडिया के माध्यम से साम्प्रदायिकता और युद्धोन्माद का माहौल बना रही है और समाज को बांटने का काम कर रही है। ऐसे समय में जनता को संगठित करने की अभूतपूर्व क्षमता रखने वाले कामरेड मान सिंह पाल जैसे साथियों की कमी बहुत खलती है। वरिष्ठ नेता कामरेड बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि, कामरेड मान सिंह पाल बिन्दुखत्ता में पार्टी व जनसंघर्षों का आधार रखने वाले नेताओं में से थे। भाकपा(माले) के मार्गदर्शन में कामरेड मान सिंह पाल जी व अन्य साथियों ने बिन्दुखत्ता में जमीन आबाद करने, राशन कार्ड बनाने, सड़क-स्कूल-अस्पताल स्थापित करने, दूध आंदोलन, सेंचुरी में रोजगार की मांगों पर चल रहे आंदोलनों में मुख्य भूमिका निभाई और कई बार दमन-जेल-मुकदमे भी झेलने पड़े। कॉमरेड विमला रौथाण ने कहा कि, मान सिंह पाल अपने व्यक्तिगत जीवन से ज्यादा सामाजिक जीवन जीना पसंद करते थे। 19 वर्ष की उम्र में ही गरीबों को जमीन दिलाने और बसाने के लिए उन्होंने बिन्दुखत्ता में जमीन दखल आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई। अपनी बीमारी और जिंदगी में अंतिम अवस्था के बावजूद वे नगरपालिका के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भी वे सक्रिय रहे। 9 मार्च 2015 को वे हमारे बीच नहीं रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित


इस अवसर पर बहादुर सिंह जंगी, विमला रौथाण, कामरेड कैलाश, बसंती बिष्ट, स्वरूप सिंह दानू, किशन बघरी, पुष्कर दुबड़िया, धीरज कुमार, मनोज जोशी, प्रमोद कुमार, त्रिलोक दानू, बिशन दत्त जोशी, दौलत सिंह कार्की, हरीश राम, रोबिन कुमार, बिशन सिंह, त्रिलोक राम, खीम सिंह आदि अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन माले जिला सचिव डॉ कैलाश ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More