कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश झुका कर की चुनाव अभियान की शुरुआत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज के दिन की शुरुआत गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश झुका कर की। उन्होंने गुरु गुरुनानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत डेरा पहुंचकर कारसेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन त्याग और समर्पण की गाथाओं से परिपूर्ण है। उनका असमय चले जाना सर्वसमाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जब डेरा प्रमुख ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। भाजपा राज मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है।खटीमा पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया। प्रकाश जोशी ने सर्वप्रथम शहीद पार्क पहुँच राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी उसके बाद खटीमा कांग्रेस कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों संग संवाद और चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। खटीमा विधायक/उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं और प्रताड़ित किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है और भाई प्रकाश जोशी मजबूती से इस लड़ाई को संसद में लड़ेंगे। इसके बाद नानकमत्ता में  विधायक गोपाल राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनाव पर चर्चा हुई। विधायक गोपाल राणा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर जगह से आम जनता का खून चूसने पर उतारू है। नानकमत्ता में भय और जंगलराज हावी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress candidate Prakash Joshi started the election campaign by bowing his head at Gurudwara Nanakmatta Sahib congress news nanakmatta news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More