हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की आज हो सकेगी घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की आज हो सकेगी घोषणा। नई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, लेकिन इसमें उत्तराखंड पर चर्चा नहीं हुई। यद्यपि, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ बैठक में प्रदेश की इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन किया गया।

कांग्रेस प्रदेश की पांच में से तीन संसदीय सीटों अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। दो सीटों हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर में पेंच फंसा हुआ है। मंगलवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों सीटों के सामाजिक और राजनीतिक समीकरण पर मंथन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

हरिद्वार सीट पर टिकट के दावेदारों में सम्मिलित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन किया। पार्टी ने अपने सर्वे के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत के नाम पर भी मंथन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सीट पर अपने पुत्र वीरेंद्र रावत का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार कोई विशेष अड़चन नहीं आई तो सहमति हरीश रावत के नाम पर बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व सांसद महेंद्रपाल में से किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार शाम लगभग चार बजे होने वाली बैठक में प्रदेश की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी। बुधवार को ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी की जाएगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में ही हैं। बुधवार से प्रदेश की पांच सीटों के लिए नामांकन प्रारंभ होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress candidates for Haridwar and Nainital-Udham Singh Nagar parliamentary seats can be announced today congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More