मंगलौर और बदरीनाथ में विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत पर कांग्रेसियों ने मनाई होली और दिवाली

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने आज स्वराज आश्रम में  होली और दीवाली एक साथ मनाई। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नाच-गाने, पटाखों और मिठाइयोंके साथ इस जीत का भव्य समारोह मनाया गया।
 
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को शीर्ष नेतृत्व की सफलता बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, “यह सत्य और सच्चाई की जीत है। सत्ताधारी चाहे कितने भी मजबूत हों, उनके साथ धनबल और पूरा प्रशासन था, लेकिन हमारे पास मजबूत कार्यकर्ता और जनता का आशीर्वाद था। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “यह जीत कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की है। उपचुनाव में भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और कांग्रेस पार्टी के लोगों को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित करने के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निडर होकर मुकाबला किया और सरकार को करारा जवाब दिया। कांग्रेस आगे भी लगातार जीत दर्ज करेगी।
 
इस दौरान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक संजीव आर्या, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, सुहेल अहमद सिद्दीक़ी, जगमोहन चिलवाल, मोहन सिंह बिष्ट, जाकिर हुसैन, मुकुल बल्यूटिया, शोभा बिष्ट, भगवती बिष्ट, राजो टंडन, विमला सांगुडी, मीमांसा आर्य, संदीप भैसोडा, विनोद कुमार, डा. केदार पलड़िया, मनोज शर्मा, हेमंत साहू, गिरीश चन्द्र पाण्डे, त्रिलोक बनौली सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  चोरों ने ज्वैलरी शॉप में धावा बोल किया माल पर हाथ साफ 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assembly by-elections in Mangalore and Badrinath congress news Congressmen celebrated Holi and Diwali on the spectacular victory in the assembly by-elections in Mangalore and Badrinath Haldwani news Swaraj Ashram uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षक ने किया 12वीं की छात्रा का अपहरण, पुलिस ने छात्रा को किया सकुशल बरामद 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      पौड़ी। पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र थलीसैंण के एक स्कूल की 12वीं की छात्रा के अपहरण मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी शिक्षक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने देर रात किए कई आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड शासन ने देर रात कई आईएएस व पीसीएस अफसरों तबादले किए हैं। सचिव रंजीत कुमार सिन्हा को अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम, सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को आबकारी आयुक्त की नई जिम्मेदारी सौंपी है।   मुख्यमंत्री […]

Read More
उत्तराखण्ड

सांसद ने सौपा नैनीताल एवं उधम सिंह जनपद के नव नियुक्त सहायक अध्यापक को नियुक्ति पत्र 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आरटीओ रोड  हल्द्वानी में नैनीताल एवं उधम सिंह जनपद में सहायक अध्यापक भर्ती 2024 के अंतर्गत नवनियुक्त अध्यापक अध्यापिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण का समारोह आयोजित किया गया।     समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट थे। नैनीताल […]

Read More