सल्फास खाने से जेठानी की मौत पर देवर देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

विकासनगर। देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के जमनीपुर तप्पड़ निवासी दुर्गा देवी की सल्फास निगलने से अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के बेटे का आरोप है कि उसके चाचा महिपाल सिंह और चाची मीना देवी ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने सल्फास खा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि एक महिला के सल्फास खाने की सूचना मिली थी।उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को महिला के बेटे विशाल ने कोतवाली में आकर बताया कि उसके चाचा और चाची आए दिन किसी न किसी बातपर झगड़ा करते हैं। चरित्र और जमीन के संबंध में प्रताड़ित करते हैं। बृहस्पतिवार को चाचा और चाची ने उनकी मां के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इससे नाराज होकर मां ने सल्फास खा लिया। हरर्बटपुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed against brother-in-law and sister-in-law Case filed against brother-in-law and sister-in-law for abetment to suicide after sister-in-law died due to consuming sulphas case filed on charges of abetment to suicide crime news dehradun news sister-in-law died due to consuming sulphas uttarakhand news आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देवर देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून न्यूज सल्फास खाने से जेठानी की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More