गंभीर आरोप पर स्वास्थ्य विभाग ने एक नर्सिंग होम का लाइसेंस किया निरस्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजधानी में एक महिला के पेट में ऑपरेशन के दौरान पट्टी (गॉज़) छोड़े जाने के गंभीर आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम का लाइसेंस फिलहाल निरस्त करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मनोज शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। इस समिति में एसीएमओ डॉ. प्रदीप राणा, कोरोनेशन अस्पताल के सर्जन डॉ. आर.के. टम्टा और वरिष्ठ गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. मेघना असवाल शामिल हैं। समिति ने शुक्रवार से मामले की जांच शुरू कर दी है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि दीपावली के दिन शिकायत मिली थी कि आराघर के पास स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर कुछ लोग एक महिला का शव रखकर हंगामा कर रहे हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीएमओ को मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि जनवरी माह में इसी नर्सिंग होम में डॉक्टर ने ज्योति नाम की महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

कुछ महीनों बाद अक्टूबर में महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह फिर उसी नर्सिंग होम में इलाज के लिए गई। डॉक्टर ने कुछ जांचें करवाकर उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। महिला के पति का आरोप है कि बड़े अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसकी पत्नी के पेट से पट्टी (गॉज़) निकाली, जो संभवतः जनवरी में हुए ऑपरेशन के समय पेट में रह गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

जन आक्रोश और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम का लाइसेंस फिलहाल निरस्त कर दिया है। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken by the Health Department against the nursing home dehradun news license of the nursing home cancelled  उत्तराखण्ड न्यूज serious allegations against the nursing home The Health Department has cancelled the license of a nursing home on सीरियस allegations uttarakhand news देहरादून न्यूज नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त नर्सिंग होम के खिलाफ गंभीर आरोप स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग होम पर कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More