सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया दो फॉरेस्ट गार्डों को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद चम्पावत तथा भुवन चंद्र भट्ट, पुत्र राम दत्त भट्ट, वर्तमान निवासी जूप वार्ड, नियर एमईएस कैंप, चम्पावत के रूप में हुई है। टीम ने दोनों आरोपियों को मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, चम्पावत से घूस की रकम लेते हुए पकड़ा।मौके से ₹20,000 नकद बरामद किए गए। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर सतर्कता अधिष्ठान ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, दोनों वनकर्मियों पर कार्य से संबंधित सुविधा देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत प्राप्त होने पर सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की पुष्टि की और ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action against corruption bribe of twenty thousand rupees Haldwani/Champawat News two forest guards arrested red handed uttarakhand news Vigilance Establishment Sector arrested two forest guards red handed while taking a bribe of twenty thousand rupees Vigilance Establishment Sector Team उत्तराखण्ड न्यूज बीस हजार रूपये की रिश्वत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही रंगे हाथ गिरफ्तार हुए दो फॉरेस्ट गार्ड सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर टीम हल्द्वानी/चम्पावत न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More