बिना ई-केवाईसी के 1 नवंबर से राशन कार्ड पर नहीं मिलेगा सरकारी राशन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। जिन परिवारों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 1 नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया है।

जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से पहले ही सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अपने-अपने क्षेत्र के कार्डधारकों की ई-केवाईसी पूरी कराने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही यह प्रक्रिया पूरी की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई है। इसके बाद जिन कार्डधारकों या उनके परिवार के सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे नवंबर महीने से राशन पाने से वंचित रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

जिला पूर्ति विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) और राज्य खाद्य योजना के तहत देहरादून जिले में 3.75 लाख राशन कार्ड और करीब 7 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने राशन विक्रेता केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से ई-केवाईसी करानी होगी।

डीएसओ के.के. अग्रवाल ने बताया कि “सरकार की मंशा राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाना है। ई-केवाईसी कराने से यह सुनिश्चित होगा कि राशन सही पात्र लोगों को ही मिले और कालाबाजारी पर रोक लगे। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे तुरंत अपने नजदीकी सस्ता गल्ला विक्रेता से संपर्क करें, अन्यथा एक नवंबर से राशन नहीं दिया जाएगा।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 1 नवंबर 2005 2005 dehradun news Government ration will not be available on ration cards without e-KYC from November 1 November 1 Ration cards without e-KYC ration received from government's Sasta Galla uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज बगैर ई-केवाईसी वाले राशन कार्ड सरकारी सस्ता गल्ला से प्राप्त राशन

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More