एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 2 किलो 20 ग्राम चरस की बरामद       

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में चरस हल्द्वानी लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एमबीपीजी कॉलेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में चरस बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नारायण सिंह परगाई (58 वर्ष), निवासी ग्राम कुकना, तहसील ओखलकांडा, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जय दुर्गा कॉलोनी, दुर्गा सिटी सेंटर, हल्द्वानी में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

पूछताछ में नारायण सिंह ने बताया कि उसने यह चरस चंपावत जिले के नौलिया गांव से खरीदी थी और इसे मैदानी इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले भी चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। बाहर आने के बाद उसने दोबारा तस्करी का काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के नेटवर्क में कई अन्य नशा तस्कर भी जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इन सभी की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

पुलिस का कहना है कि राज्य में बढ़ती नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है। अधिकारीयों ने बताया कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी को इस जाल से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 2 kg 20 grams of hashish recovered 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद ANTF and police arrested a drug smuggler and recovered 2 kg 20 grams of hashish ANTF and police joint operation Drug smuggler arrested Haldwani news In a joint operation uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान नशा तस्कर गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More