कांग्रेसी नेता एवं रोडवेज़ कर्मी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहर के बरेली रोड में कांग्रेसी नेता एवं रोडवेज़ में बुकिंग क्लर्क ने खुद को गोली मार की आत्महत्या। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित पानी की एक टंकी में चढ़कर कांग्रेस नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस एचआर बहुगुणा को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर आ गई, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता द्वारा किन कारणों की वजह से टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मारी गई है इसका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।सूचना पर पहुंचे सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी ने बताया कि एचआर बहुगुणा को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका इलाज करने का पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है। एचआर बहुगुणा रोडवेज में कर्मचारी होने के साथ ही इंटक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More