हल्द्वानी। कुमाऊं की सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने नामांकन के अंतिम दिन सोमवार (आज) वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के बीच भब्य जुलूस निकालते हुए नामांकन पर्चा दाखिल किया।ललित जोशी के नामांकन के दौरान हल्द्वानी विधायक विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगरअध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट सहित तमाम नेता शामिल हुए।
पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललित जोशी ने कहा कि जनता का भारी समर्थन उन्हें मिल रहा है और वह अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के सहयोग से भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ अपनी जीत कोसुनिश्चित करेंगे। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के मेयर ने जनता को निराश किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता भाजपा से जवाब लेगी और ललित जोशी को मेयर चुनेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि नगर निगम में सड़क, बिजली, पानी जैसी
समस्याओं से जनता त्रस्त है और इस बार कांग्रेस को जनसमर्थन मिलेगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]