स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण, कहा कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।
 
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के समर्पित सिपाही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उनका पूरा जीवन जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि समाज और जनता के प्रति जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है और स्व. गुलाब सिंह ने अपने जीवन में इस भावना को चरितार्थ किया। कहा स्व. गुलाब सिंह की सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी 100वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके प्रति सम्मान के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा की भावना से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, वह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्व. गुलाब सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी 100वीं जयंती पर उन्हें याद करना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए आदर्शों पर चलकर जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी।
कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं का जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को यह सीख देता है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्व. गुलाब सिंह का जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कांग्रेसजन उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।
 
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के आदर्शों और मूल्यों को अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाने तथा जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर विधायक विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी, मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress members paid a heartfelt tribute on the 100th birth anniversary of the late Gulab Singh Congress Party News: Late Gulab Singh's 100th birth anniversary; Congress members paid a heartfelt tribute describing him as a dedicated soldier of the Congress party Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

गिरिजा शंकर जोशी के निधन के बाद अहमद नदीम संभालेंगे जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल के पद पर अहमद नदीम को सूचना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  ज्ञात हो कि 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब विभाग ने अहमद […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस में प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की करी हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी। मैकेनिक की दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके से कारतूस के कई खोखे बरामद किए हैं। खबर लिखे जाने […]

Read More