बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन मामले में कांग्रेस विधायक और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री ने किया कोर्ट में समर्पण

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अनिता तिराला ने पंचम अपर सिविल जज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। दोनों के खिलाफ पहले से जमानती वारंट जारी थे। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलकों और बंधपत्रों पर जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

यह मामला 8 दिसंबर 2020 का है, जब कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड में सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों और प्रदर्शनों पर पाबंदी लगी हुई थी। बावजूद इसके, कांग्रेस नेताओं ने किसानों के समर्थन में कांग्रेस भवन से घंटाघर तक एक विरोध मार्च निकाला था। प्रदर्शन की अगुवाई तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और धारा-144 जैसे नियमों का उल्लंघन करते हुए कई नेताओं ने मार्च में हिस्सा लिया। पुलिस ने प्रीतम सिंह सहित 11 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले की चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।हाल ही में अदालत ने जब प्रीतम सिंह और अनिता तिराला की उपस्थिति न होने पर जमानती वारंट जारी किया, तो दोनों नेता कोर्ट पहुंचे और आत्मसमर्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

इस केस में अन्य जिन कांग्रेस नेताओं सूर्यकांत धस्माना, अनूप कुमार, मोहन भंडारी, सुशील राठी, इतात खान, सुमित भुल्लर, नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, कमर खान, गरिमा दसौनी, शांति रावत और प्रमीला बडोनी के नाम भी शामिल हैं। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है और सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress MLA and senior party leader surrender in court Congress MLA and senior party leader surrender in court in case of sit-in protest without administrative permission dehradun news sit-in protest without administrative permission uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस विधायक और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कोर्ट में किया समर्पण देहरादून न्यूज बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More