संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में आयोजित किया कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण मेहरा के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने आज संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में कार्यक्रम किया।

सभा को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा किया आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकार किया गया तत्पश्चात 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में इसे प्रभावी रूप से लागू किया गया। किसी भी देश का संविधान उसके राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढांचा-सांचा निर्धारित करता है, जिसके अंतर्गत उसकी जनता शासित होती है। यह राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है। प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उस राष्ट्र का सबसे मूल ग्रंथ होता है जो वहां के नागरिकों  की सुरक्षा एवं अधिकारों को सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर कांग्रेस जनों द्वारा संविधान की उद्देशिका पढ़कर उसके अनुसार चलने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 556 वाँ प्रकाश पर्व

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश मेहता, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्‍यक्ष शोभा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, गोविंद बगड़वाल, प्रताप बर्गली, बहादुर सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, नेत्र बल्लभ जोशी, संदीप भैसोड़ा, जया पाठक, सुशील डुगराकोटी, एडवोकेट धर्मवीर, एडवोकेट अनिल कनौजिया, मोहम्मद साद अली, राजू रावत, विनोद कुमार, लाल सिंह पँवार, संजय जोशी, बब्लू बिष्ट, जीवन बिष्ट, गौरव बजवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congress organized a program at Swaraj Ashram on the occasion of Constitution Making Day Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता और बागजाला को राजस्व गांव बनाने के मामले में भाजपा सरकार की भूमिका नकारात्मक – आनंद सिंह नेगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   लालकुआं। गुरुवार (आज) दीपक बोस भवन, कार रोड,बिन्दुखत्ता कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा बिन्दुखत्ता कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बागजाला को मालिकाना हक दिलाने निर्माण कार्यों में लगी रोक हटाने के लिए पिछले 73 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के प्रति […]

Read More
उत्तराखण्ड

नई कप्तानी के साथ ही पुलिस को अलर्ट मोड पर रख वीवीआईपी सुरक्षा हेतु जुट गए डॉ मंजुनाथ टीसी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर  राष्ट्रपति के प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम के साथ ही रेड अलर्ट घोषित कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले […]

Read More
उत्तराखण्ड

छात्रसंघ चुनाव में विवाद मामले पर छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ी कॉलेज की छत पर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। कुमाऊं मंडल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सितारगंज में गुरुवार (आज ) छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद के बीच एक छात्रा पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गई। छात्रा राजविंदर कौर ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसका छात्रसंघ अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र गलत तरीके […]

Read More