उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान एवं विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश के मार्गदर्शन और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून सहित स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगार (नोकरियो) मे 70% आरक्षण की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन उपजिलाधिकारी नैनीताल को सौपा।

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिये प्रदेश में सशक्त भू कानून की नितांत आवश्यकता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा ज़मीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम में संशोधन कर जो आत्मघाती निर्णय लिया गया उसकी भरपायी के लिए उत्तराखंड का अपना भू कानून वर्तमान समय की मुख्य मांग है। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि प्रदेश से बेरोजगार युवाओं का पलायन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पहाड़ का पानी और जवानी दोनों पहाड़ के काम नही आ रही। बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ते पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार को पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को 70 % आरक्षण देने की व्यवस्था को तुरंत लागू करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से हेमंत बगड़वाल, शोभा बिष्ट, मलय बिष्ट, हाजी सुहेल सिद्दीकी, राधा आर्य, कैलाश शाह, मोहम्मद गुफरान, सौरभ भट्ट, अमित रावत, विनोद कुमार पिन्नू, हाजी इस्लामुद्दीन, मुर्तजा अली, अनिल कनौजिया, हेम पंत, प्रदीप सिंह बिष्ट, जया पाठक, कमला जोशी, हाजी शाद अली, कोमल जायसवाल, दानिश हुसैन, आशीष कुरई, इंदर सिंह बिष्ट, मोहम्मद आसिफ, सोनू पांडे, संजू उप्रेती, बृजेश कुमार, गणेश टम्टा, मोहम्मद सुहैब आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress sent a memorandum to His Excellency the Governor demanding a strong land law in Uttarakhand Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More