टॉल फ्री नम्बर के जरिये बोटरो में सेंधमारी के प्रयास में जुटी कांग्रेस, प्रेस वार्ता के दौरान यशपाल आर्य ने जारी किए टॉल फ्री नम्बर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव नजदीकहै , लिहाजा कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते गुरुवार को स्वराज आश्रम में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व कबीना मंत्री यशपाल आर्य ने पार्टी की ओर से आगामी दिनों में संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया परंतु पिछले 5 वर्षों में भाजपा की सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी, राजनैतिक अस्थिरता, अराजकता, भ्रष्टाचार और पलायन की अति कर दी। जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है और माफियाओं के राज में जीने को मजबूर हो चुकी है। स्मार्ट सिटी के नाम पर राजधानी में गड्ढे और पूरे राज्य की सड़कों का बुरा हाल है। पहाड़ों के साथ खिलवाड़ कर हर ओर भूस्खलन करवाने का श्रेय भी भाजपा को ही जाता है। शराब और भूमाफियाओं का अड्डा बन चुका उत्तराखंड विकास से कोसों दूर हो चुका है। कांग्रेस के राज में उत्तराखंड जिस रफ्तार से विकास पथ परअग्रसर था उसे भाजपा ने तहस-नहस कर दिया है। आज आवश्यकता है कि उत्तराखंड दोबारा विकास पथ पर अग्रसर हो। युवा, किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी को अपेक्षा है कि समय बदले और उनके जीवन में सुधार आए। आवश्यकता है कांग्रेस के उस शंखनाद की जो उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिखें। भूमाफियाओं, खनन माफियाओं से त्रस्त जनता को इन से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तत्परता से कार्य करना चाहती है ताकि प्रताड़ना का ये भयावह काल समाप्त हो और जनता अपने जीवन में व्यवस्थित ढंग से जीना शुरू कर सके। आप और हम कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र से जुड़कर उत्तराखंड के विकास में साझेदारी करें। आप हम से बात करअपने सुझाव साझा करें।आपका उत्तराखंड आपके सुझाए गए रास्तों पर ही चलेगा। आपके बहुमूल्य सुझाव और उस परआधारित हमारी प्रतिज्ञा देवभूमि उत्तराखंड की आशाओं को साकार कर खुशियों का प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर करेंगे। जनता के साथ परामर्श अभ्यास 2 महीने से अधिक समय से चल रहा है और हर जिले के दूर दराज इलाकों तक कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न लोगों, समूहों और संगठनों तक पहुंच रहे हैं तथा लोग टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी अपने विचार और सुझाव हम तक पहुंचा रहे हैं। इस परामर्श अभियान को जमीनी तौर पर उतारने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में मौजूद हैं और लोगों, समूहों और संगठनों के संपर्क में है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्रेस के माध्यम से उन्होंने कहा कि इस हेतू कांग्रेस पार्टी द्वारा जो हेल्पलाइननंबर/ टोलफ्रीनंबर लॉच किए जा चुके हैं वे इस प्रकार है: 1800 212 000055, 1800 123 000055, 909928377 हर जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में गाँव गाँव तक जनमानस तक पहुंचकर उनसे वार्ता स्थापित करने के उद्देश्य से ये मुहीम चलाई जा रही है जो तीसरे चरण में 10 दिन तक चलेगी और जुटाई गई जानकारी का आंकलन करने के पश्चात वापिस लोगों तक पहुंचा जाएगा। 14  दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 से चौथे चरण में प्रवेश कर हमारा प्रतिज्ञा पत्र लोगों के साथ विमर्श के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत, एआईसीसी की प्रदेश मीडिया प्रभारी जरिता लैफ्लांग, पूर्व कबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, क्षितिज चंद्र, प्रयाग भट्ट, शिल्पी अरोरा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, विजय सिजवाली, जगमोहन चिलवाल, हर्षवर्धन पांडे, केदार पलाडिया, हुकुम सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More