राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूँज’ अभियान के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के मुद्दे जन-जन तक पहुँचाएगी कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देश का छात्र भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है, कांग्रेस उसकी आवाज़ बनेगी : सुमित हृदयेश
 
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का “छात्रों की गूँज” अभियान पूरे देश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार (आज ) स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटा (राजस्थान) में राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए गए संवाद “छात्रों की गूँज” के डिजिटल प्रेजेंटेशन का प्रदर्शन किया गया।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NEET एवं JEE अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर अपने विचार एवं सुझाव रखे।
 
कार्यक्रम के उपरांत हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अभियान के उद्देश्यों और छात्रों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया। इस अवसर पर अभियान के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी भी साझा की गई।
 
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि आज देश का छात्र केवल परीक्षा नहीं दे रहा, बल्कि एक भ्रष्ट और असफल व्यवस्था से संघर्ष कर रहा है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले, रिक्त पदों पर वर्षों तक नियुक्तियाँ न होना तथा शिक्षा का बढ़ता निजीकरण युवाओं के भविष्य के साथ सीधा अन्याय है। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के सवालों से भाग रही है, जबकि राहुल गांधी का “छात्रों की गूँज” अभियान देश के करोड़ों छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास है। कांग्रेस युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने छात्रों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हार न मानें और आत्महत्या जैसा कदम कभी न उठाएँ। हर संघर्ष का समाधान है और कांग्रेस हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ी है।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि “छात्रों की गूँज” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। कांग्रेस चाहती है कि प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर मिले। इसी उद्देश्य से राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज़ को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी तथा आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा।
 
कार्यक्रम में NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के अतिरिक्त मुख्य रूप से हेमन्त बगड़वाल, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, प्रदीप सर, गोविंद बगड़वाल, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, राधा आर्य, गिरीश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कौशलेंद्र भट्ट, स्वाति जोशी, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इंजीनियर सुमित कुमार, संजू पाना, अमित रावत, लाल सिंह पवार, आशीष कुड़ाई, नितिन भट्ट, शंकर कोहली, चंदन भाकुनी, गुड्डू सम्मल, दिवेश तिवारी, जिज्ञासु भट्ट, उदित करायत सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 'छात्रों की गूँज' अभियान Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad the Congress will take the issues of education and employment to the masses through the 'Chhatron ki Goonj' (Voice of Students) campaign Under Rahul Gandhi's leadership uttarakhand news जन-जन तक पहुँचाएगी कांग्रेस राहुल गांधी का नेतृत्व शिक्षा और रोजगार के मुद्दे

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More