कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में मौन उपवास रखकर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पटवारी भर्ती का पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं गंवा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा सरकार पर जमकर हमला कर रही है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्घ पार्क में मौन उपवास रखकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। 

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियां हो या फिर अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सभी में युवाओं के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है, उन्होंने कहा कि केवल दिखावे के लिए के लिए गिरफ्तारियां की जा रही है और कुछ दिन बाद आरोपी जमानत पर छूट रहे हैं यह युवाओं के साथ सरासर धोखा है। यशपाल आर्य ने कहा कि लोक सेवा आयोग के गोपन विभाग के जिस अधिकारी द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया गया है उसी के द्वारा उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा पेपर भी तैयार किया गया हैं। लिहाजा पीसीएस परीक्षा को भी तत्काल स्थगित किया जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि युवाओं की जवानी बर्बाद करने वाली सरकार को एक पल भी सत्ता में टिके रहने का कोई अधिकार नहीं है युवा मुख्यमंत्री कहने वाले पुष्कर सिंह धामी को सबसे पहले नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, अलका आर्य, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, शशि वर्मा, गोविंद बगड्वाल समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवा भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congress workers protested against the government by keeping a silent fast in Buddha Park Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More