विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह के दूसरे सप्ताह में हल्द्वानी आने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी हाईकमान को पत्र भेजकर मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा औरअन्य वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे तय करने का अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा केंद्रीय नेतृत्व के कार्यक्रमों को लेकर हाईकमान से अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, खरगे अपने दो दिवसीय हल्द्वानी दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही उनकी एक बड़ी जनसभा भी प्रस्तावित है। हालांकि, अंतिम कार्यक्रम को हाईकमान की मंजूरी मिलने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इस बीच राहुल गांधी के भी उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के दौरे की तैयारी चल रही है। इससे पहले मौसम खराब होने के कारण उनका अल्मोड़ा और पौड़ी दौरा स्थगित करना पड़ा था। अब पार्टी अगले माह के अंतिम सप्ताह में उनका नया कार्यक्रम तय करने में जुटी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड आने की भी संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में केंद्रीय नेताओं के प्रस्तावित दौरे, चुनावी अभियान और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।कांग्रेस का फोकस विधानसभा चुनावसे पहले राज्यभर में माहौल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी के जरिए चुनावी अभियान को धार देने पर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress Party News Congress's strategy for the assembly elections is decided: Continuous visits by the central leadership to energize the workers and prepare to strengthen the organization Congress's strategy is decided Continuous visits by the central leadership dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad preparations to energize the workers and strengthen the organization Uttarakhand Assembly Elections uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More