रुड़की। यहां कोतवाली में तैनात सिपाही से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। लाखों रुपये की साइबर ठगी में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सिपाही को शक है कि बैंक या सिक्योरिटी सिस्टम की लापरवाही से खाते से लाखों रुपये की रकम निकली है।
रुड़की कोतवाली के सिपाही सोबन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 9 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 8 लाख 94 हजार 500 रुपये की रकम निकली थी। ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत उस वक्त नहीं हो पाई थी क्योंकि बैंक में अवकाश था। लेकिन रकम ट्रांजेक्शन का पता करने के लिए ऑनलाइन स्टेटमेंट निकाली थी। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया की सिपाही सोबन सिंह से ऑनलाइन धोखाधड़ी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]