ड्यूटी पूरी कर घर लौटे 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक कांस्टेबल की करंट लगने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। ड्यूटी पूरी कर घर लौटे 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत, पुत्र लाल सिंह रावत, के रूप में हुई है। वह वर्ष 2011 बैच के जवान थे और 31वीं वाहिनी पीएसी की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रुद्रपुर की बगवाड़ा स्थित ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी ड्यूटी शाम चार बजे तक थी। ड्यूटी समाप्त कर जब वह घर पहुंचे तो वहां बिजली की तकनीकी खराबी थी। इसे ठीक करने के लिए वह बिजली के पोल पर चढ़ गए। मरम्मत के दौरान अचानक करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन, भाजपा नेता सुशील गाबा और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में समाज सेवी सुशील गाबा सहित कई लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

धर्मेंद्र सिंह रावत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

31वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मिथिलेश सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह रावत डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और विभाग की अनुमति से निजी आवास में रह रहे थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर गए थे, जहां बिजली ठीक करने के दौरान यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 31st Battalion PAC Accident news Constable posted with the 31st Battalion PAC dies of electrocution after returning home from duty; Uttarakhand News Death by electrocution Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad PAC Constable rudrapur news udham singh nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More