‘प्यारी पहाड़न’ पर देहरादून में विवाद 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देवभूमी की संस्कृति और महिला सम्मान की खिलाफत पर रेस्टोरेंट की संचालक महिला को धमकाने के बाद से सोशल मीडिया में जमकर हंगामा मचा हुआ है। 

बताते चले कि 26 वर्षीय प्रीति मंदोलिया द्वारा विगत दिनों राजधानी देहरादून के कारगी चौक में स्टार्ट अप के अंतर्गत ‘प्यारी पहाड़न’ नाम से एक रेस्टोरेंट का संचालन किया गया। संचालन के कुछ समय बाद ही स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए सुरेंद्र रावत द्वारा रेस्टोरेंट के नाम को लेकर आपत्ति जताने के बाद कुछ और महिलाए भी परमीला रावत और भावना पांड़े के नेतृत्व में वहां पहुंची और उन्होंने प्रीति को धमकी देते हुए ‘प्यारी पहाड़न’ नाम को मातृशक्ति और पहाड़ियों का अपमान बताते हुए नाम बदलने का दबाव बनाया। प्रीति की मां द्वारा पटेल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद सुरेंद्र रावत, परमीला रावत और भावना पांड़े के खिलाफ मामल दर्ज करवाये जाने पर पुलिस द्वारा सुरेंद्र रावत को गिरफ्तार किया गया। हालांकि सुरेंद्र को बेल मिलने पर बरी करने के बाद अन्य दोनों महीलाओं के खिलाफ जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/08/08/the-chief-minister-insulted-women-by-making-tilu-rauteli-award-a-bjp-candidate-sarita-arya/

उपरोक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए प्रीति ने बताया कि उसने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद कुछ समय बतौर इंजीनियर प्राइवेट जॉब किया, और अब पहाड़ी संस्कृति और पहाड़ के खानपान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बहुत मेहनत से अपना काम शुरू किया है। लेकिन अपने ही लोगों से इस तरह के व्यवहार से वह परेशान हो गई है। बिजनेस शुरू होने से पहले ही इस तरह का विवाद और धमकियां दी जा रही है। नाम बदलने से इनकार करने पर मुझ पर पर्सनल अटैक करने के साथ ही मेरी फोटो वायरल एवं पर्सनल लाइफ की बातें सामने लाई जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

‘प्यारी पहाड़न’ नाम को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र जुगरान भी प्यारी पहाड़न रेस्टोरेंट के पक्ष में उतर आए हैं। प्यारी पहाड़न विवाद पर बोलते हुए आनंद ने कहा कि जिन लोगों ने विवाद पैदा किया, उन्हें मालूम ही नहीं कि प्यारी पहाड़न का तात्पर्य क्या है। अगर उत्तराखंड में इस नाम से रेस्टोरेंट नहीं खुलेंगे तो और कहां खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सहसपुर, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, झाझरा और सुद्धोवाला क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीआई ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून/काशीपुर। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रभु दयाल, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का निवासी है और खुद को नई दिल्ली स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी बागेश्वर ने मंगलवार को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जनपद के सभी […]

Read More